The Duniyadari :बाक़ीमोंगरा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत आदर्श नगर कुसमुंडा क्षेत्र में पिछले सात दिनों से चल रही आध्यात्मिक श्री राम कथा का आज भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथावाचक श्री तिलक आध्यात्मिक के मुखारविंद से भगवान श्री राम के पावन चरित्र का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस पुनीत आयोजन के समापन समारोह में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा , भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पार्षद दिलीप दास सहित अन्य अतिथियों का महिला समितियों के द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । साथ ही सभी ने कथा व्यासपीठ का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा अपने उद्बोधन में कि “श्री राम कथा हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाती है। यह धर्म, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का सुंदर समावेश है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और सद्भाव बढ़ता है।” उन्होंने कथा आयोजकों की सराहना की।
*भक्तिमय माहौल:* सात दिनों तक चले इस आयोजन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे कुसमुंडा आदर्श नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
*आयोजकों का आभार:* आध्यात्मिक श्री राम कथा समितियों कथा वाचक श्री तिलक आध्यात्मिक के द्वारा ने मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि यह कथा नगर और आसपास के क्षेत्रों में शांति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पार्षद दिलीप दास , सोनू पांडे सहित आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल रहे हैं। अन्त में आयोजकों ने आध्यात्मिक आश्रम भवन में किचन रुम की आवश्यकता होने की बात कही जिसपर पालिका अध्यक्ष ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही आने वाले दिनों में यह किचन रुम सहित अन्य जरुरत कि कार्य किया जाएगा।
































