Saturday, April 25, 2026
Home कोरबा प्रदर्शन की वजह से गेवरा एरिया कार्यालय ठप, अंदर फंसे अधिकारी-कर्मचारी

प्रदर्शन की वजह से गेवरा एरिया कार्यालय ठप, अंदर फंसे अधिकारी-कर्मचारी

38

The Duniyadari : गेवरा। गेवरा एरिया कार्यालय के बाहर चल रहे धरना-प्रदर्शन के कारण कार्यालय का पूरा कामकाज प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय परिसर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और जरूरी फाइलों व जनसरोकार से जुड़े कार्य रुके हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार्यालय के मुख्य मार्ग पर बैठकर आवाजाही रोक रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों को न केवल मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आम नागरिकों के काम भी अटके हुए हैं। दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही और माहौल तनावपूर्ण रहा।

चिंताजनक बात यह है कि अब तक हालात सामान्य कराने के लिए प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कदम सामने नहीं आया है। इससे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर धरना समाप्त कराया जाए, कार्यालय का कामकाज बहाल हो और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए।