दंतेवाड़ा प्रकरण: गंभीर आरोपों के बाद DSP कल्पना वर्मा निलंबित, PHQ में अटैच

19
Screenshot

The Duniyadari: दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान लगे गंभीर आरोपों के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। शासन स्तर पर कराई गई जांच में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में सेवा अवधि के दौरान DSP कल्पना वर्मा के कार्यशैली और प्रशासनिक आचरण को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

निलंबन के साथ ही DSP कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच किया गया है। फिलहाल उनके विरुद्ध आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार के इस कदम से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता और अनियमितताओं पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।