रायपुर में चलती बोलेरो में लगी आग, लगातार घटनाओं से लोगों में चिंता

8

The Duniyadari : रायपुर। राजधानी में चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां सड़क पर दौड़ रही एक बोलेरो अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के इंजन हिस्से से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई।

स्थिति बिगड़ती देख वाहन में सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने में जुट गई।

लगातार दूसरे दिन हुई ऐसी घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि वाहनों की नियमित सर्विसिंग और तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, खासकर मौसम के बदलते हालात को देखते हुए। इधर पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।