11 फरवरी को नवा रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर होगा अहम मंथन

9

The Duniyadari: रायपुर, 09 फरवरी। राज्य सरकार की आगामी योजनाओं और बजट सत्र की तैयारियों को लेकर 11 फरवरी को नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

जानकारी के मुताबिक बैठक में सभी मंत्रियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इसमें बजट सत्र से जुड़े मुद्दों, सरकारी प्राथमिकताओं और चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा पर चर्चा की जाएगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक में आने वाले वित्तीय वर्ष की रणनीति तय करने के साथ कुछ अहम नीतिगत फैसलों पर भी विचार हो सकता है। सरकार के स्तर पर सभी विभागों को आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि लिए जाने वाले निर्णयों का असर विभिन्न योजनाओं और क्षेत्रों पर पड़ सकता है।