कोसाबाड़ी चौक पर ऐतिहासिक स्वागत: युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा और महामंत्री मोंटी पटेल के आगमन से गूंजा माहौल

5

The Duniyadari:कोरबाभारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा और जिला महामंत्री मोंटी पटेल का कोसाबाड़ी मंडल की ओर से कोसाबाड़ी चौक में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मंडल महामंत्री पिंकू रंजन और मंडल मंत्री सिद्धांत नारायण सोनी ने की।

स्वागत के दौरान चौक पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और माल्यार्पण कर नेताओं का अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं का जोश पूरे आयोजन में साफ झलक रहा था।

इस अवसर पर वैभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं मोंटी पटेल ने मंडल टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए युवाओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश गया।