The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अनुभव का लाभ लेते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक लागू रहेगी।
































