Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा रंगों के पर्व पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों...

रंगों के पर्व पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, प्रेम और भाईचारे से होली मनाने की अपील

8

The Duniyadari: भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने होली के पावन अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में नई उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

गोपाल मोदी ने सभी से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करें।