Monday, May 4, 2026
Home Breaking मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, खेत में काम कर रहीं...

मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, खेत में काम कर रहीं कई महिलाएं घायल

36

The Duniyadari: दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रूहा में कुछ महिलाएं रोज की तरह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड वहां आ पहुंचा और महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाने के लिए खेत से भागने लगीं, लेकिन तब तक कई महिलाएं मधुमक्खियों के डंक से घायल हो चुकी थीं।

हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें और अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा साहू को मृत घोषित कर दिया।

घटना में घायल चार से पांच अन्य महिलाओं का अस्पताल में उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग इस अचानक हुई घटना से सहमे हुए