Saturday, March 21, 2026
Home Breaking कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही...

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही यूनिट सील, पानी और जूस के सैंपल जांच के लिए भेजे

17

The Duniyadari: कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित एक डिस्ट्रीब्यूटर यूनिट को सील कर दिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि यह यूनिट PepsiCo के उत्पादों का वितरण कर रही थी, लेकिन इसके पास वैध लाइसेंस नहीं था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाया। दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड पर संचालित ममता इंडस्ट्रीज की पानी फैक्ट्रियों की भी जांच की गई। दोनों इकाइयों के लाइसेंस वैध पाए गए, लेकिन एहतियात के तौर पर यहां से तैयार पैकेज्ड पानी के नमूने लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

वहीं, डिगापुर वार्ड नंबर 36 में संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर की जांच के दौरान टीम ने स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल भी एकत्र किए। जांच में लाइसेंस न होने की पुष्टि होते ही संबंधित यूनिट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उत्पाद गुणवत्ता और पैकेजिंग के तय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। विभाग ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी