Tuesday, March 24, 2026
Home Breaking होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

23

The Duniyadari: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में संचालित अवैध देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध बाजार में शनिवार रात की गई छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का संचालन राहुल गुप्ता नाम का व्यक्ति कर रहा था, जिसे गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोपी ने होटल को किराए पर लेकर उसे अवैध गतिविधियों का अड्डा बना रखा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

गिरफ्तार महिलाओं में दो दिल्ली और एक गोरखपुर की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर और वीडियो मिले हैं, जिनसे इस नेटवर्क के अन्य शहरों तक फैले होने की आशंका जताई जा रही है।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रैकेट के कारण इलाके में लंबे समय से अशांति का माहौल बना हुआ था। कई बार शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचते रहे, लेकिन इस बार पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत और सुरक्षा का माहौल देखने को मिल रहा है।