The Duniyadari: कवर्धा, 24 मार्च- छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने दावा किया है कि कुख्यात नक्सली कमांडर पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ राज्य में नक्सल गतिविधियों पर लगभग पूर्ण विराम लग चुका है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नक्सलियों की सक्रियता नगण्य रह गई है और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
जानकारी के मुताबिक, 25 लाख रुपये के इनामी पापा राव अपने करीब 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में है। बताया जा रहा है कि ये सभी अत्याधुनिक हथियारों, जिनमें AK-47 भी शामिल हैं, के साथ सरेंडर करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों की टीम इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में पहुंच चुकी है और जल्द ही उसे बीजापुर के रास्ते जगदलपुर लाया जाएगा, जहां बस्तर रेंज के आईजी के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कराया जाएगा।
पापा राव नक्सल संगठन के वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसका नाम कई बड़ी नक्सली घटनाओं में सामने आया है, जिनमें कुटरू-बेदरे मार्ग पर हुआ आईईडी विस्फोट भी शामिल है, जिसमें आठ जवानों ने अपनी जान गंवाई थी।
राज्य सरकार ने इस घटनाक्रम को बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में अहम कदम बताया है। सरकार का मानना है कि इस सरेंडर के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत















