Sunday, April 26, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम जिम्मेदारी,...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम जिम्मेदारी, रवि मित्तल PMO प्रतिनियुक्ति पर

30

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

रजत बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे। इनमें सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का कार्य शामिल है।

इधर, वर्ष 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है।