Saturday, July 11, 2026
Home Breaking नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

63

The Duniyadari: बिलासपुर- बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगोई गांव स्थित रानी सागर तालाब के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि नवजात का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।