Sunday, April 26, 2026
Home Breaking सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल से AK-47 सहित नक्सली हथियारों का...

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल से AK-47 सहित नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

32

The Duniyadari: मोहला-मानपुर जिला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के संयुक्त दल ने सीमावर्ती जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियारों का डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीआरजी और आईटीबीपी के जवान सुबह जंगल क्षेत्र में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिला के ग्राम उयकाटोला और कोवाचीटोला तथा मानपुर ब्लॉक के ग्राम कलवर के बीच घने जंगल में जमीन के भीतर गड्ढा बनाकर हथियार छिपाए गए थे। तलाशी के दौरान जवानों ने सावधानीपूर्वक खुदाई कर डंप को बाहर निकाला।

बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों का मानना है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में इन हथियारों को छिपाकर रखे थे। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और आसपास के जंगलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।