Thursday, April 2, 2026
Home Breaking पेट्रोल-डीजल पर राहत: नए वित्तीय वर्ष में VAT घटा, कीमतों में मामूली...

पेट्रोल-डीजल पर राहत: नए वित्तीय वर्ष में VAT घटा, कीमतों में मामूली कमी

13

The Duniyadari: रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आम उपभोक्ताओं को आंशिक राहत देते हुए पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में कमी लागू कर दी है। 1 अप्रैल से प्रभावी इस निर्णय के तहत टैक्स दरों में करीब 1 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिससे ईंधन की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब पेट्रोल पर 24 प्रतिशत वैट के साथ 2 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क और डीजल पर 23 प्रतिशत वैट के साथ 1 रुपये प्रति लीटर कर निर्धारित किया गया है। इससे पहले दोनों ईंधनों पर कर दरें लगभग 1 प्रतिशत अधिक थीं।

सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 70 पैसे से लेकर 1.20 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए यह राहत सीमित ही मानी जा रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मासिक स्तर पर लगभग 100 से 300 रुपये तक की ही बचत हो पाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की दरों और बेस प्राइस का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में वैट में मामूली कटौती का असर भी सीमित ही नजर आता है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को बड़ी राहत नहीं मिल पाती।