The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले सोमवार सुबह मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और पार्टी के संस्थापक नेताओं व Vijaya Raje Scindia की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अवसर उन महान नेताओं के योगदान को याद करने का है, जिनके त्याग और समर्पण ने पार्टी को मजबूत आधार दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि Syama Prasad Mukherjee और Deendayal Upadhyaya के विचारों और अंत्योदय की भावना पर चलकर भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ‘Nation First, Party Next, Self Last’ के मूल मंत्र को अपनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है।
मुख्यमंत्री ने Atal Bihari Vajpayee को याद करते हुए कहा कि उनके प्रेरक शब्द आज देशभर में साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।















