Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मुख्य अभियंताओं को नई...

जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारी

11

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता स्तर से लेकर कई मुख्य अभियंताओं के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। इस फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक शंकर ठाकुर, मुख्य अभियंता (सिविल) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही छह मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना भी की गई है।

नई पदस्थापना के तहत मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना रायपुर नियुक्त किया गया है। शंकर राव सोने को मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर का मुख्य अभियंता बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार नेताम को हसदेव कछार, बिलासपुर में मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह अलेक्जेंडर ग्राहम को गोदावरी कछार, जगदलपुर में मुख्य अभियंता पद पर पदस्थ किया गया है। अनिल कुमार खलको को हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सतीश कुमार टीकम को महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है।

विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न परियोजनाओं के संचालन और निगरानी में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।