Monday, April 13, 2026
Home Breaking पुलिस विभाग में फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, नए पदस्थापना आदेश...

पुलिस विभाग में फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, नए पदस्थापना आदेश जारी

29

The Duniyadari: बलौदाबाजार- जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह फेरबदल दो थाना प्रभारियों के रायपुर स्थानांतरण के बाद किया गया है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

जारी आदेश के तहत लखेश केंवट को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रवीण मिंज को गिधौरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण कर बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।