Saturday, April 11, 2026
Home Breaking 11 से 18 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए विशेष...

11 से 18 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

9

The Duniyadari: बिलासपुर- हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन निर्माण का कार्य जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। पहले इस कार्य को स्थगित किया गया था, जिसे अब पुनर्निर्धारित करते हुए 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

11 से 18 अप्रैल तक 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू

12 से 19 अप्रैल तक 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू

11 से 18 अप्रैल तक 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू

11 से 18 अप्रैल तक 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू

12 से 19 अप्रैल तक 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू

11 से 18 अप्रैल तक 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर

12 से 19 अप्रैल तक 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

11 से 18 अप्रैल तक 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू

11 से 18 अप्रैल तक 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू

11 से 18 अप्रैल तक 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी, आगे का सफर रद्द रहेगा

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर से संचालित होगी, झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड रद्द रहेगा

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।