Saturday, May 9, 2026
Home Breaking 14 अप्रैल को होगा 21 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, सीएम...

14 अप्रैल को होगा 21 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, सीएम साय करेंगे लोकार्पण

31

The Duniyadari: रायपुर-  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घड़ी चौक के आगे स्थित अंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

यह प्रतिमा संविधान निर्माता बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समानता व न्याय के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। करीब 21 फीट ऊंची इस प्रतिमा का वजन लगभग 4300 किलोग्राम बताया गया है, जिसे तैयार करने में करीब 35 लाख रुपये की लागत आई है।

प्रतिमा को सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के योगदान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इसके अनावरण को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

वहीं जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में भी बाबा साहेब की 25 फीट से अधिक ऊंची एक और भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में उनके विचारों को और व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके।