Monday, April 13, 2026
Home Breaking ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, जहर सेवन की आशंका

ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, जहर सेवन की आशंका

12

The Duniyadari: अकलतरा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी 34 वर्षीय रवि विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले घर से निकले रवि का शव उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार रवि विश्वकर्मा 10 मार्च को जेल से रिहा होकर घर लौटा था। वह बलौदा रोड स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास पान मसाला बेचकर अपना जीवन यापन करता था। कुछ समय पहले पुलिस ने उसके पास से शराब बरामद की थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से लौटने के बाद रवि मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि जमानत और अन्य खर्चों में उसके काफी पैसे खर्च हो गए थे, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 5 अप्रैल को वह घर से पैसों की व्यवस्था करने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

11 अप्रैल की सुबह सिविल लाइन थाना, बिलासपुर से परिजनों को फोन कर रवि की मौत की सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन की आशंका जताई गई है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद 11 अप्रैल की शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।