Monday, April 13, 2026
Home Breaking NH-30 पर बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से ज्यादा यात्री घायल, चालक...

NH-30 पर बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 से ज्यादा यात्री घायल, चालक फंसा

17

The Duniyadari: कोंडागांव-  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बस रायपुर से जगदलपुर की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और पास में खड़े एक ही पेड़ से जा टकराए।

हादसे में बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और चालक को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। वहीं, घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।