The Duniyadari: रायपुर- युवाओं की भागीदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’ का समापन समारोह सोमवार को IIIT रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के माध्यम से केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका को निर्णायक बताया। उन्होंने प्रतिभागियों से समावेशी और सतत विकास के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
राज्य निदेशक (प्रभारी) MY Bharat छत्तीसगढ़ अर्पित तिवारी ने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्यभर से 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने युवाओं को नीतिगत चर्चाओं में भागीदारी और बजटीय प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं समापन सत्र में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बजट और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
दो दिवसीय आयोजन के दौरान मानव पूंजी विकास और विकसित कृषि जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इन सत्रों में युवाओं ने नीति निर्माण, आर्थिक प्राथमिकताओं और विकास रणनीतियों पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में IIIT रायपुर के डायरेक्टर ओपी व्यास ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता और नीति-समझ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
‘MY Bharat Budget Quest’ का समापन युवा नेतृत्व वाले परिवर्तन के संदेश के साथ हुआ, जिसमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया















