The Duniyadari: छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में तेज गर्मी के कारण छात्रों की तबीयत खराब होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। इस अवधि में विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी और नए सत्र की पढ़ाई अवकाश के बाद शुरू की जाएगी।















