Thursday, April 16, 2026
Home Breaking CG BREAKING: सड़क हादसे के बाद सक्ती में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस...

CG BREAKING: सड़क हादसे के बाद सक्ती में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, आरक्षक गंभीर घायल

18

The Duniyadari: सक्ति जिला के फगुरम गांव में सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले बैठा। इस दौरान भीड़ ने मौके पर तैनात पुलिस बल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गहरी चोट आई है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।