Monday, April 20, 2026
Home Breaking बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट प्लेन क्रैश, पायलट-को-पायलट के...

बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट प्लेन क्रैश, पायलट-को-पायलट के मारे जाने की आशंका

19

The Duniyadari: जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ के पास एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान पहाड़ से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया, जिससे हादसा काफी भयावह हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह भी अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार और आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना के बाद पहाड़ से उठती आग साफ नजर आ रही है।

प्राथमिक तौर पर पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विमान में अन्य यात्रियों के सवार होने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य की तैयारी में जुट गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।