Thursday, April 23, 2026
Home Breaking प्रधान अध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों...

प्रधान अध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने किया चक्काजाम

14
Oplus_16908288

The Duniyadari: बीजापुर- जिले के पालनार क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नोट में राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजन और तेलंगा समाज के लोगों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने “हमें न्याय चाहिए” और “प्रताड़ना बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।