Thursday, April 23, 2026
Home Breaking कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार की मौत, पुलिस...

कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार की मौत, पुलिस की देरी पर उठे सवाल

11

The Duniyadari: कोरबा-  दर्री क्षेत्र के जैलगांव चौक मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

शांति हीरो शोरूम के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक बाइक सवार को लगभग 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर ही तड़पता रहा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय लुकेश्वर पटेल, निवासी सीएसईबी कॉलोनी के रूप में हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद समय पर पुलिस का मौके पर नहीं पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है।