The Duniyadari: बालोद- जिले के पाकुरभाट गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह खेत में दो अलग-अलग पेड़ों पर एक युवक और एक महिला के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवक अविवाहित था जबकि महिला शादीशुदा बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है।
फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।















