The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को लोक भवन में चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज हिम शिखर गुप्ता से मुलाकात के दौरान औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने साफ कहा कि कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और श्रमिकों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी फैक्ट्रियों में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने चाहिए।
मशीनों का समय पर मेंटेनेंस, नियमित निरीक्षण और कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दी जाए।
डेका ने अधिकारियों को यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए ताकि किसी भी संभावित हादसे को पहले ही टाला जा सके।
उन्होंने जोर दिया कि श्रमिकों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।















