Monday, April 27, 2026
Home Breaking घरेलू कलह से आहत युवक 400 फीट हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, रेस्क्यू...

घरेलू कलह से आहत युवक 400 फीट हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

13

The Duniyadari: दुर्ग–  जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। पत्नी से नाराज होकर युवक करीब 400 फीट ऊंचे बिजली टावर पर जा चढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुबह से ही परेशान दिख रहा था। घर में कहासुनी के बाद वह गुस्से में निकला और सीधे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखकर नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई घंटों तक समझाइश का दौर चला। पुलिस और परिजन लगातार नीचे से उसे उतरने के लिए मनाते रहे।

मौके पर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में था। फिलहाल उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।