Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking बेशर्मी की हद, चलती स्कूटी पर कपल का अश्लील स्टंट, वीडियो वायरल...

बेशर्मी की हद, चलती स्कूटी पर कपल का अश्लील स्टंट, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

13

The Duniyadari: रायपुर–  नेशनल हाइवे-53 पर शनिवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक स्कूटी पर सवार युवक-युवती खुलेआम अश्लील हरकतें और खतरनाक स्टंट करते नजर आए।

तेज रफ्तार स्कूटी पर दोनों की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटीबंध से भिलाई की ओर जा रही स्कूटी पर युवक गाड़ी चला रहा था और युवती आगे की तरफ मुंह करके बैठी थी।

दोनों चलती स्कूटी पर एक-दूसरे से लिपट रहे थे और बार-बार स्टंट कर रहे थे। इस दौरान कई बार संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा। पीछे चल रहे वाहन चालकों ने हॉर्न बजाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने।

हाइवे से गुजर रहे कई लोगों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक-युवती ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों स्कूटी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही खतरनाक स्टंट से किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक-युवती की पहचान की जा रही है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने, लापरवाही से वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि हाइवे पर इस तरह की हरकत दिखे तो तुरंत 112 पर सूचना दें।