Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking ‘पहाड़ पर नेटवर्क, गांव में रोजगार’ – बृजमोहन अग्रवाल बोले, मैनपाट-जशपुर में...

‘पहाड़ पर नेटवर्क, गांव में रोजगार’ – बृजमोहन अग्रवाल बोले, मैनपाट-जशपुर में लगेंगे 120 नए मोबाइल टावर

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: अंबिकापुर-  छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा और बस्तर जैसे पहाड़ी-आदिवासी अंचलों का समग्र विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वे रविवार को मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

अग्रवाल ने कहा कि दुर्गम पहाड़ी गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

इसके लिए “मुख्यमंत्री मजराटोला सड़क योजना” और “नियद नेल्लानार योजना” का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मैनपाट, जशपुर और सामरी क्षेत्र में 120 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे अगले 6 महीने में नेटवर्क की समस्या खत्म हो जाएगी।

मंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से ही पहाड़ के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों को मौसम की जानकारी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मैनपाट को ‘मिनी तिब्बत’ के रूप में विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए 25 करोड़ की योजनाएं मंजूर की गई हैं। यहां इको-टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स और होम-स्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय युवाओं से अपील की कि वे पर्यटन और स्टार्टअप से जुड़ें। सरकार कौशल विकास और मुद्रा लोन में पूरी मदद करेगी। इस मौके पर मंत्री ने 18 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।