The Duniyadari: KORBA- जिले के दर्री स्थित सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेयांश साहू ने उदयपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
श्रेयांश साहू, अज्जू साहू एवं रवि साहू के भतीजे हैं। बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष रुचि रखने वाले श्रेयांश ने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन श्रेयांश ने आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने श्रेयांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि श्रेयांश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
श्रेयांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और आने वाले समय में राज्य व देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
श्रेयांश साहू की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।














