Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking CM साय ने लॉन्च किया ‘सेवा सेतु’ ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म, 441 सरकारी सेवाएं...

CM साय ने लॉन्च किया ‘सेवा सेतु’ ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म, 441 सरकारी सेवाएं अब एक क्लिक पर, AI-व्हाट्सएप से भी जुड़ेगा

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur–  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को CHiPS द्वारा तैयार ‘सेवा सेतु’ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की शुरुआत की। इस प्लेटफॉर्म से अब छत्तीसगढ़ के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समेत 441 से ज्यादा सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगी। सरकार इसे सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

सीएम साय ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ का मकसद हर नागरिक तक समय पर और पारदर्शी तरीके से सुविधा पहुंचाना है। अब ग्रामीण इलाकों के किसान, मजदूर और महिलाओं को छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील या कलेक्ट्रेट नहीं जाना पड़ेगा। मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।

https://x.com/vishnudsai/status/2049466559605911905?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2049466559605911905%7Ctwgr%5E66b4128eed9c679198a018e0e36c5a2af4567a6c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fchief-minister-vishnudeo-sai-launched-a-new-digital-service-4701302

*AI और व्हाट्सएप से भी मिलेगी मदद*

इस पोर्टल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्हाट्सएप इंटीग्रेशन से जोड़ा गया है। यानी कम पढ़े-लिखे लोग भी वॉइस या चैट के जरिए फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की स्थिति, कमी या स्वीकृति की जानकारी व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी। इससे दलालों पर लगाम और भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम होगी।

*डिजिटल इंडिया को मिलेगा बूस्ट*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ‘सेवा सेतु’ से प्रशासनिक कामों में तेजी आएगी और लोगों का समय बचेगा। अफसरों की जवाबदेही तय होगी, क्योंकि हर आवेदन की ट्रैकिंग ऑनलाइन होगी। यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को गांव-गांव तक ले जाएगा और नागरिक-प्रशासन के बीच की दूरी घटाएगा।

CHiPS के CEO ने बताया कि पोर्टल 24×7 चलेगा। जल्द ही इसे लोक सेवा केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर से भी जोड़ा जाएगा, ताकि जिनके पास फोन नहीं है वे भी फायदा उठा सकें।