The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका शेड्यूल काफी टाइट है और इसमें छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।
सुबह करीब 11 बजे CM साय रायपुर के राम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे वे मध्यप्रदेश रवाना होंगे। मंडला जिले के जेवरा रिपटा में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे।
दोपहर लगभग 3 बजे मध्यप्रदेश का दौरा पूरा कर मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौट आएंगे।















