Thursday, May 7, 2026
Home Breaking रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर इंजीनियर तक के लिए 413 पदों...

रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर इंजीनियर तक के लिए 413 पदों पर भर्ती; ऑनलाइन आवेदन जरूरी

10

The Duniyadari: Raipur– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर 12 मई सोमवार को लायवलीहुड कॉलेज जोरा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस जॉब फेयर में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society, JD Hardscapes, Elxer Communications, Parishram Human Resource, ITM Edutech Training जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

इन कंपनियों में 5वीं से 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारकों के लिए कुल 413 पदों पर भर्तियां होंगी।

*जरूरी बातें:*

1. *ऑनलाइन आवेदन:* मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से पहले आवेदन करना होगा।

2. *दस्तावेज:* शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।

पदों की संख्या, योग्यता, सैलरी और कार्यस्थल की पूरी जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क करें या https://erojgar.cg.gov.in वेबसाइट देखें।