Thursday, May 7, 2026
Home Breaking ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस का छापा, 50 लीटर कच्ची महुआ...

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस का छापा, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायगढ़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम एकताल स्कूलपारा में छापा मारकर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

6 मई को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम एकताल निवासी संदीप चौहान अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान संदीप चौहान 26 वर्ष, पिता सत्यनारायण चौहान निवासी एकताल स्कूलपारा के रूप में हुई। तलाशी में उसके घर की बाड़ी से दो प्लास्टिक झिल्ली बरामद हुईं। एक में 30 लीटर और दूसरी में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी थी। कुल 50 लीटर शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी के पास शराब बनाने या बेचने का कोई वैध कागज नहीं मिला। पुलिस ने गवाहों के सामने पंचनामा बनाकर शराब और निर्माण में इस्तेमाल बर्तन जब्त कर लिए। संदीप चौहान पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।