Sunday, October 4, 2026
Home Korba/कटघोरा साडा कॉलोनी जमनीपाली में “जस्टिन फोटोग्राफर” का भव्य शुभारंभ

साडा कॉलोनी जमनीपाली में “जस्टिन फोटोग्राफर” का भव्य शुभारंभ

103

The Duniyadari: कोरबा। साडा कॉलोनी जमनीपाली में आज सुबह “जस्टिन फोटोग्राफर” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत एवं पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित दर्री मंडल के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शुभारंभ समारोह के दौरान क्षेत्र के युवाओं और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने “जस्टिन फोटोग्राफर” के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

इस आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र पाल (जस्टिन) टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्य — कुनाल, राहुल, अनिकेत, विशाल, अमन, हेमंत, ऋषि, अमित, भगवत, तुलेश और भारत ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।