Thursday, May 14, 2026
Home Breaking पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर लगे ‘नो स्टॉक’ बोर्ड; लंबी कतारें,...

पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर लगे ‘नो स्टॉक’ बोर्ड; लंबी कतारें, लिमिट में मिल रहा फ्यूल

8

The Duniyadari: Raipur- राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सप्लाई न मिलने के कारण कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जहां ईंधन मिल रहा है, वहां लंबी कतारें लग रही हैं और पंप संचालक लिमिट में ही पेट्रोल-डीजल दे रहे हैं।

*बिलासपुर में 13 पंप सूखे*

बिलासपुर में संकट ज्यादा गहरा है। जिले के 13 पेट्रोल पंपों में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। कई पंपों पर “नो पेट्रोल” और “नो डीजल” के बोर्ड टांग दिए गए हैं। बचे हुए पंपों पर सुबह से ही वाहन चालक घंटों लाइन में लगकर ईंधन भरवा रहे हैं।

*दंतेवाड़ा में ट्रांसपोर्ट पर असर*

दंतेवाड़ा में डीजल का संकट खड़ा हो गया है। ज्यादातर पंपों पर डीजल खत्म है। इसके चलते सुबह से पंपों पर सन्नाटा है। डीजल न मिलने से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। मालवाहक वाहन खड़े करने पड़े हैं। सप्लाई रुकने से रोजमर्रा की आवाजाही और माल परिवहन पर असर पड़ रहा है।

*विभागों पर भी दिख रहा असर*

ईंधन की कमी का असर निजी संस्थानों, परिवहन और सरकारी विभागों के कामकाज पर भी दिखने लगा है। सप्लाई जल्द बहाल न हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से टैंकर नहीं आ रहे। प्रशासन से जल्द सप्लाई सामान्य करने की मांग उठ रही है।