Friday, May 15, 2026
Home Breaking सरकारी शराब दुकान पर फिर विवाद: 10 रुपये ज्यादा लेकर बेचने का...

सरकारी शराब दुकान पर फिर विवाद: 10 रुपये ज्यादा लेकर बेचने का दावा; शाम को हंगामा-मारपीट आम

8

The Duniyadari: खैरागढ़- खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पहले मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम के आरोप लगे थे। अब दुकान पर ओवररेटिंग, अव्यवस्था और दबंगई के आरोप लग रहे हैं।

*”जल्दी चाहिए तो ज्यादा दो”*

ग्राहकों का कहना है कि शराब जल्दी चाहिए तो तय रेट से ज्यादा पैसा देना पड़ता है। दुकान के बाहर कुछ लोगों ने अपना नेटवर्क बना रखा है। आरोप है कि हर बोतल पर 10 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। विरोध करने वालों से गाली-गलौज और धमकी की शिकायतें हैं।

*शाम होते ही बिगड़ते हालात*

शाम के बाद दुकान के बाहर भीड़ बढ़ जाती है। लंबी लाइन, धक्का-मुक्की और हंगामा रोज की बात हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरक्षा के नाम पर न गार्ड हैं, न भीड़ कंट्रोल करने का इंतजाम। इस वजह से मारपीट, जेब कटने और चाकूबाजी की घटनाएं सुनने को मिलती हैं।

*विभाग की चुप्पी पर सवाल*

हैरानी की बात है कि सरकारी दुकान के आसपास ही यह सब चल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग की कोई सख्ती नजर नहीं आ रही। नागरिकों ने प्रशासन से दुकान पर व्यवस्था सुधारने और अवैध वसूली रोकने की मांग की है।