The Duniyadari: भाटापारा- रेलवे ने गुरुवार को भाटापारा स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा। प्लेटफार्म और ट्रेनों में हुई जांच में कुल 342 मामलों में कार्रवाई कर रेलवे ने 2,07,720 रुपये का राजस्व जुटाया।
*193 यात्री बिना टिकट धरे गए*
अभियान के दौरान 193 यात्रियों को बिना टिकट सफर करते पकड़ा गया। इनसे 1,56,025 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 91 यात्री अनियमित टिकट के साथ मिले जिनसे 48,895 रुपये वसूले गए।
*लगेज और गंदगी पर भी कार्रवाई*
अधिक सामान ले जा रहे 21 यात्रियों से 2,100 रुपये और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 37 लोगों से 3,700 रुपये का जुर्माना लिया गया।
*16 TTE और RPF रही मौजूद*
इस अभियान में ACM, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक समेत 16 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 RPF जवान शामिल थे। रेलवे अधिकारियों ने साफ किया कि बिना टिकट यात्रा और स्टेशन पर अनुशासनहीनता रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।















