Wednesday, May 20, 2026
Home Breaking तहसील परिसर बना अखाड़ा: जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान दो पक्षों...

तहसील परिसर बना अखाड़ा: जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, 18 लोगों पर केस

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में जमीन विवाद की सुनवाई उस समय हंगामे में बदल गई, जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार न्यायालय में जमीन संबंधी मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ते देख न्यायालय परिसर से संबंधित लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन मामला वहीं शांत नहीं हुआ। तहसील और सिविल कोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से कुछ देर तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वाड्रफनगर तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में न्यायालय की गरिमा भंग करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने का उल्लेख किया गया है। पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा गया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।