The Duniyadari: ‘ पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में जांच के दौरान बड़ा मोड़ सामने आया है। इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी राज सिंह को पुलिस ने अब रिहा कर दिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार राज सिंह की गिरफ्तारी गलत पहचान के आधार पर हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, 11 मई को अयोध्या पुलिस की मदद से राज सिंह को हिरासत में लिया गया था। उस समय जांच एजेंसियों को शक था कि वह हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। हालांकि बाद में पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तार व्यक्ति वही आरोपी नहीं था जिसकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
वहीं, इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच अभी भी जारी है। सीबीआई और अन्य एजेंसियां मामले में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मुजफ्फरनगर से भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।















