Thursday, May 28, 2026
Home Breaking नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में भाजपा विधायक समेत कई पर एफआईआर

नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में भाजपा विधायक समेत कई पर एफआईआर

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना उप तहसील राजापुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां किसी विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही हंगामा हो गया।

नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ धक्का-मुक्की की, मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर अपमानित भी किया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत विधायक की रिश्तेदार सीमा धनकी और नायब तहसीलदार के बीच हुई बहस से हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने जातिसूचक टिप्पणी की, अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकालने के दौरान धक्का-मुक्की की। इस शिकायत पर पुलिस ने जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।