Sunday, September 20, 2026
Home Breaking बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री साय, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ सुशासन...

बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री साय, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ सुशासन तिहार में होंगे शामिल

59

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज से दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे कांकेर में आयोजित विभिन्न प्रशासनिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभाकक्ष में बस्तर संभाग के चार जिलों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा वे सुबह से देर शाम तक सुशासन तिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का कांकेर में रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। दौरे के दौरान वे भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं महावीर सिंह राठौड़ और भारत मटियारा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को बस्तर क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।