The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सोमवार को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। इस बैठक में प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सबसे अधिक उत्सुकता अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों से संबंधित फैसलों को लेकर बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से लागू स्थानांतरण प्रतिबंध को हटाने पर सरकार विचार कर रही है। इसके साथ ही नई ट्रांसफर नीति को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो विभिन्न विभागों में तबादलों की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, विभागीय कार्यों में गति लाने तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों से जुड़े विषयों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों की नजर बनी हुई है, क्योंकि इससे आगामी दिनों में प्रशासनिक फेरबदल का रास्ता साफ हो सकता है।















