Thursday, June 11, 2026
Home Breaking राज्यपाल से मिले कृषि मंत्री, कृषि विकास और किसान हितों पर हुई...

राज्यपाल से मिले कृषि मंत्री, कृषि विकास और किसान हितों पर हुई चर्चा

13

The Duniyadari: Raipur– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को राजभवन स्थित लोकभवन में राज्यपाल Ramen Deka से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री नेताम ने राज्यपाल को कृषि विभाग की प्रमुख गतिविधियों और किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

भेंट के दौरान राज्य के कृषि परिदृश्य, ग्रामीण विकास और किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।