Thursday, June 11, 2026
Home Breaking संदिग्ध मांस मिलने से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस…

संदिग्ध मांस मिलने से मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस…

12

The Duniyadari: धमतरी के साल्हेवार पारा वार्ड अंतर्गत गाड़ा पारा इलाके में गुरुवार को उस समय माहौल गर्मा गया, जब एक स्थान पर संदिग्ध मांस मिलने की सूचना सामने आई। खबर फैलते ही स्थानीय लोग और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र की एक गली में बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस देखा गया, जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना है कि घटना से जुड़े होने की आशंका वाले व्यक्ति ने मामले की जानकारी मिलते ही वहां से निकल गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस ने मौके से बरामद मांस और अन्य सामग्री को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।